अयोध्या 15 जनवरी 26 * विधायक ने 8 मार्गों व 92 सेमी हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन। .
अब्दुल जब्बार
विधायक ने 8 मार्गों व 92 सेमी हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन
विधायक रामचंद्र यादव ने सड़कों और प्रकाश व्यवस्था को दी नई रफ्तार
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र के श्री कृष्णा आर.टी.एस महाविद्यालय,नरौली परिसर में आयोजित खिचड़ी भोज समरसता कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में पूर्ण हुई 8 सीसी व इंटरलॉकिंग मार्गों तथा 92 सेमी हाई मास्ट लाइटों का बटन दबाकर लोकार्पण किया।
विधायक निधि से निर्मित इन आठ मार्गों की कुल लंबाई 1.19 किलोमीटर है, जिन पर लगभग 82.51 लाख रुपये की लागत आई है। वहीं सेमी हाई मास्ट लाइट योजना पर 226.09 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस प्रकार कुल 308.60 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एक साथ किया गया।
लोकार्पण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को 1100 को कंबल वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों में सड़क और प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। विधायक निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से बरसात व अन्य मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियां समाप्त होंगी। वहीं सेमी हाई मास्ट लाइटों से गांवों और कस्बों में रात के समय अंधेरे की समस्या दूर होगी।
उन्होंने कहा कि खिचड़ी भोज व समरसता कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माँ कामाख्या नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, बाबाबाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, तेज तिवारी, श्याम बाबू गुप्ता, जगप्रसाद रावत, निर्मल शर्मा, विजेंद्र शर्मा, माधुरी सिंह, अर्जुन यादव,सचिन कसौधन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ12जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे