अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग,भीषण अग्निकांड में तीन गायों की दर्दनाक मौत
किसान को हुई भारी आर्थिक क्षति
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाऊदपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लगी भीषण आग ने एक किसान की मेहनत और मवेशियों को चंद मिनटों में राख में तबदील कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन गायों की जलकर मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राधेलाल पुत्र छोटेलाल की पतवार से बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। झोपड़ी में भारी मात्रा में रखा भूसा देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बंधी तीन गायें भी आग की लपटों में घिर गईं और उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया।आग की लपटें और उठता धुआं देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और तत्काल आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मवई व पीआरबी डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।इस हादसे में जहां एक ओर तीन बेज़ुबान गायों की जान चली गई वहीं किसान को भी भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि वह इस कठिन परिस्थिति से उबर सके।

More Stories
इटावा 13 अप्रैल 26* एडवोकेट निधि पाल की जुबानी, जलियाँ वाले बैग की कहानी।
मथुरा 13 अप्रैल 26*10 अप्रैल को वृन्दावन की घटना मे लापता 6 शवो मे से 3 शव 12 अप्रैल व 2 शव आज प्राप्त हुए
भागलपुर 13 अप्रैल 24*ज्ञान भारतम मिशन को लेकर डीडीसी ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा*