*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोध्या 09 अगस्त *पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक*
भेलसर(अयोध्या)मंगलवार को रूदौली विधान सभा मे होने वाली कांग्रेस पार्टी की पद यात्रा को सफल बनाने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मवई चौराहा पर पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की।बैठक में दस अगस्त को होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए दयानन्द शुक्ला ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई,पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रूदौली नगरपालिका कार्यालय के निकट इकट्ठा होकर तहसील रूदौली तक पद यात्रा करेंगें।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनीर अहमद,जिला सचिव मुजतबा खाँ,रूदौली नगर अध्यक्ष तारिक रूदौलवी,रूदौली ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम,ब्लाक अध्यक्ष मवई परमानन्द शुक्ला,आनंद कुमार,पतिराम यादव,मान सिंह,जगतपाल रावत,दुर्गा प्रसाद,शमीउल्ला,दिनेश तिवारी,दिलीप शुक्ला,सुरेश तिवारी,दिनेश मिश्रा,नीरज शुक्ला,अमित शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी