*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोध्या 07 अगस्त *बस व ट्रक चालक आपस मे भिड़े*
*बीच बचाव कर रहे ग्रामीण की बस के यात्रियों ने की पिटाई*
*पुलिस मौके पर मौजूद*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटौली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम को डबल डेकर बस व ट्रक चालक आपस में किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया जिस पर बस के यात्रियों ने बीच-बचाव कर रहे ग्रामीणों की पिटाई करने लगे।आसपास के लोगों ने पहुंच कर ग्रामीणों को बचाया।वही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 व हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव को दी।सूचना मिलते ही दल बल के साथ पहुचे हाइवे चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।वही बस चालक बस की परमिट व अन्य कागजात नही दिखा सका है।बस में सवार यात्री परमिट से अधिक संख्या में लग रहे है।अभी हाल ही में बस चालक की लापरवाही से 18 लोगो की जान जा चुकी है।फिर भी डग्गामार प्राइवेट बसें नियमों को ताख पर रखकर लोगों की जान को जोखिम में डाल कर फर्राटा भरते नजर आ रहे है।अब देखना है कि विवाद को लेकर बस चालक व मारपीट कर रहे यात्रियों पर क्या कार्यवाही होती है।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार ।