अयोध्या २१ मार्च २६ * रोटावेटर में फंसकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत
अमानीगंज*खंडासा के रामनगर अमावा सूफी गांव में शुक्रवार दोपहर रोटावेटर में फंसकर एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हरि प्रसाद (26) पुत्र राम अचल प्रजापति ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे तभी अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर कर रोटावेटर में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने देखा और ट्रैक्टर बंद करके घर वालों को सूचना दी, पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से घायल को रोटावेटर से निकाला गया लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की शरीर का ऊपरी लहूलुहान हो गया था। समझा जा रहा है कि चलते ट्रैक्टर में कोई सेटिंग करते समय गिरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

More Stories
मथुरा 21मार्च 26*मथुरा में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या
पूर्णिया बिहार21मार्च 26*महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने दी ईद की मुबारकबाद,
पूर्णिया बिहार21मार्च26*विधायक विजय खेमका और नूतन गुप्ता ने सरहुल बाहा पूजा महोत्सव में जताई शिरकत_