अयोध्या २१ अप्रैल २६*राजकीय पुस्तकालय में लगा पुस्तक मेला
अयोध्या.
पाठ्यक्रम आधारित यूपी बोर्ड की शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु अधिकृत गुणवत्ता परक एवं अत्यधिक कम मूल्य की पुस्तकों के विषय में जागरूकता हेतु पुस्तक जागरूकता एवं सुलभ शिविर मंगलवार को राजकीय पुस्तकालय में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन तिवारी भी साथ रहे। पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे पुस्तक मेले निश्चित रूप से समय-समय पर लगाते रहना चाहिए। कम मूल्य पर मिलने वाली यह पुस्तके निश्चित रूप से गरीब बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन तिवारी ने प्रकाशक को निर्देश दिया कि वह जिले के सभी प्रधानाचार्यो से संपर्क करके इन पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाएं जिससे दूर दराज क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों तक भी ऐसी पुस्तकें पहुंच सके। क्योंकि दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी पुस्तक ना पहुंचने के कारण वहां के छात्र-छात्राएं लाभान्वित नहीं हो पाते हैं। इसलिए जिले की हर तहसील अस्तर तक ऐसे पुस्तक मेलों का आयोजन होना चाहिए। जिससे गरीब करके छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट तथा कब मूल्य पर मिलने वाली पुस्तके उपलब्ध हो सके। मेले में कम मूल्यों पर मिल रही पुस्तकों को जिले के सैकड़ो बच्चों शिक्षकों तथा जिले के प्रधानाचार्यो ने खरीदा। जिले के कई विद्यालयों के बच्चे पुस्तक मेले में इन पुस्तकों को पढ़ने वि देखने आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री देवव्रत सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ शिव कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य ममता निषाद, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य अखिलेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य उदयभान तिवारी, महानगर अध्यक्ष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई २१ अप्रैल २६*हरदोई के तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
सुल्तानपुर/ हापुड़ 21 अप्रैल 26*सुल्तानपुर की बहू IAS कविता मीणा बनीं हापुड़ की DM*
सुल्तानपुर 21 अप्रैल 26*दबंगों के जानलेवा हमले में युवक की मौत, पुलिस की शिथिलता पर उठे गंभीर सवाल*