अयोध्या १५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबर। ……
अब्दुल जब्बार
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुराचार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार पुलिस ने दुष्कर्म व एस सी एस टी एक्ट के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की है।
बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पुरवा मजरे बिहारा के बिरजू पुत्र अनंते पर एक वर्ष पूर्व एक दलित किशोरी के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा था।पुलिस ने बिरजू के विरुद्ध दुष्कर्म व एस सी एस टी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।घटना की विवेचना सी ओ रुदौली आशीष निगम कर रहे हैं।उसी विवेचना के क्रम में न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था।बिरजू फरार चल रहा था पुलिस ने मफ़रूर का भी मुकदमा बिरजू के विरुद्ध दर्ज किया।न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी करते ही पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। लेकिन जब उसको पकड़ने में सफलता नहीं मिली तो न्यायालय के आदेश पर सी ओ आशीष निगम के नेतृत्व में बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने बिरजू के घर पहुंच कर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि बिरजू के घर की समस्त गृहस्थियां कुर्क कर ली गई है।

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️