अयोध्या १३मार्च *गयासपुर पुलिस चौकी का सराहनीय कार्य, अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे की बचाई जान
Breaking news
अयोध्या।
अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग। गयासपुर मार्केट स्थित जनता क्लॉथ हाउस में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान।
गयासपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर स्थित प्रतिष्ठान में लगी आग।
आग लगने के कारण दुकान से बाहर आए लोग,कुछ देर बाद पुलिस को लोगों ने ऊपर के कमरे में मां और बेटे के फंसे होने की दी जानकारी।
पुलिस टीम ने बगल के मकान की दीवार तोड़कर मां और 5 साल के बच्चे को बचाया।
भीषण धुए के धुंध में फंसी मां करीब आधे घंटे तक नल से अपने और अपने बेटे के ऊपर लगातार डालती रही पानी।
पानी डाल के जान की करती रही सुरक्षा।
वक्त रहते गयासपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह व अन्य सिपाहियों की तत्परता से मां बेटे की बची जान।
बता दे कि यहां पर आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*