अमृतसर06फरवरी25*अमेरिका से वापस भेजे गए अवैध प्रवासियों का क्या होगा? किन पर होगी कार्रवाई, कौन बचेगा? यहां पढ़िए सबकुछ*
_अमृतसर एयरपोर्ट पर विमान उतरा क्योंकि ज्यादातर अवैध प्रवासी पंजाब के ही थे। सवाल यह उठता है कि इन भारत आए इन अवैध प्रवासियों का क्या होगा? क्या इन पर भारत में कार्रवाई होगी?_
अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे दुनिया के कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका वापस अपने अपने देशों में भेज रहा है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे ऐसे ही 104 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी विमान बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। ट्रंप सरकार बनने के बाद से ही नागरिकता कानून पर ट्रंप सरकार बेहद सख्त रूप अपनाए हुए है।
यही कारण है कि अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजा जा रहा है। विमान में 79 पुरुष, 23 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल थे। अमेरिका में रहने वाले 14 लाख अवैध प्रवासी भारतीयों पर निर्वासन की तलवार लटक रही है। सवाल यह है कि इन अवैध प्रवासियों पर भारत में कार्रवाई होगी या वे बच जाएंगे
ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर भी कर डाली सख्ती
ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर सख्ती कर दी और अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों को वापस उनके देशों में भेजने का संकल्प लिया। यह भी एक दुखद सपने की तरह है कि जिन्होंने अमेरिका में रहने का सपना देखा था, उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें कैदियों की तरह हथकड़ियों से बांधकर वापस इस तरह लाया जाएगा।सबसे पहले तो पुलिस इस बारे में यह जांच करेगी कि अवैध प्रवासी किस तरीके से अमेरिका पहुंच गए। क्या उन्होंने ‘डंकी रूट’ इस्तेमाल करके ऐसा किया? इन प्रवासियों में से कई ऐसे भी हो सकते हैं जो पर्यटन वीजा लेकर अमेरिका प्रवास पर गए थे और बाद में अवसर पाकर वहीं अवैध रूप से निवास करने लगे।
ऐसे लोगों पर भारत में कोई अपराध दर्ज नहीं होगा। कारण यह है कि इन्होंने अवैध रूप से रहने का अपराध अमेरिका में किया है भारत में नहीं।
पुलिस इस एंगल से भी तफ्तीश करेगी कि क्या भारत में ये कोई क्राइम करके अमेरिका गए थे या फिर मानव तस्करी की सहायता से क्राइम करके ‘डंकी रूट’ का रास्ता अपनाकर अमेरिका भागे थे। ऐसे मामले सामने आए तो उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अमेरिका से भारत आए अवैध प्रवासियों पर नियमानुसार चार तरह से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यदि पासपोर्ट में हेराफेरी की गई हो या फिर पासपोर्ट ही नष्ट कर दिया गया हो। तो नागरिकता अधिनियम 1955 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 के नियम के अनुसार कार्रवाई करने का प्रावधान है।
कोई प्रवासी भारतीय यदि अवैध तरीके से अपने देश से रकम या कोई संपत्ति बाहर ले गए हों, तो सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।
यदि मानव तस्करों को हवाला के माध्यम से डंकी रूट पहुंचाने के लिए रकम दी गई हो तो इनकम टैक्स अधिनियम 1961 में प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर सकता है।
भारत की बॉर्डर अवैध रूप से पार करके दूसरे देश जाने वाले लोगों पर इमिग्रेशन अधिनियम 1983 के प्रावधानों में कार्रवाई करने का अधिकार है।
क्या होता है डंकी रूट?
भारत की सीमा पार करके अवैध रूप से अमेरिका या अन्य देशों की ओर भागने वाले लोग ‘डंकी रूट’ का रास्ता अपनाते हैं। आइए समझते हैं कि यह डंकी रूट क्या होता है?
डंकी रूट एक ऐसा रास्ता होता है जो कई देशों से होकर गुजरता है। विदेश भागने वाले लोग अनाधिकृत रूप से इस रूट का उपयोग करके भागते हैं। यही कारण है कि भारत से विदेश की ओर भागने का जो रास्ता होता है उसे डंकी रूट कहा जाता है।
किन देशों के लिए ज्यादा भागते हैं अवैध प्रवासी
डंकी रूट के माध्यम से लोग ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा जैसे यूरोपीय और अमेरिकी देशों में भागकर शरण लेते हैं। इस रूट का उपयोग पहले पेशेवार अपराधी देश छोड़कर भागने के लिए करते थे। लेकिन अब बदली परिस्थितियों में विदेश में बसने का सपना देखने वाले हजारों लोग हैं, जो डंकी रूट का उपयोग करके अपनी पसंद के देशों में दाखिल हो जाते हैं।
कदम कदम पर होता है खतरा
डंकी रूट का इस्तेमाल करना बेहद जोखिमभरा होता है। कदम कदम पर खतरा बना रहता है। कई बार तो लोगों की मौत भी हो जाती है। कई देशों की सीमाओं को अवैध रूप से पार करना आसान नहीं होता, इसलिए यह काफी खतरनाक होता है। क्योंकि सीमा पर तैनात जवान घुसपैठियों को गोली मार देते हैं। कई बार विपरीत मौसम और खाने के अभाव में भूख से भी मौत हो जाती है।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*