अबोहर पंजाब28जुलाई26*माता-पिता ने नाबालिग लड़की को बरामद करवाने की मांग की, एसपी अबोहर को दिया मांगपत्र
थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा तथा सीतो चौकी के प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है
अबोहर, 28 जुलाई (शर्मा/सोनू): विधानसभा हल्का बल्लुआना के गांव निवासी पप्पू राम पुत्र भजन राम ने अबोहर के एस.पी. अशवंत सिंह को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उसकी नाबालिग लड़की को संदीप पुत्र सेठी व लड़के के नाना ने एक साजिश के तहत उसकी नाबालिग लड़की को भगा कर ले गए हैं। उनकी नाबालिग लड़की बरामद करवाई जाये।
थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा तथा सीतो चौकी के प्रभारी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा गोहाना, बठिण्डा सहित अन्य शहरों में छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता के बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 93, 23.5.26 विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी संदीप को पकड़ने तथा लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस ने रेड की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इनके बारे में जानकारी हो तो उसकी सूचना सीतो चौकी या थाना बहाववाला में दे। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, लड़की के माता-पिता एसपी कार्यालय के बाहर।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक