अनूपपुर5जुलाई24*कमिश्नर, एडीजीपी एवं कलेक्टर ने ग्राम पंचायत छाता पटपर में किया पौधारोपण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
5 जुलाई 2024- कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के अंतर्गत अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत छाता पटपर में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों से चर्चा भी की तथा ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए। मानव स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। कमिश्नर ने ग्रामीणों से कहा कि आप भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए एवं अपने परिवार, समाज एवं दोस्तों को भी पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र पवार, अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने भी पौधारोपण किया।

More Stories
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
गोरखपुर 29 नवम्बर 26*जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी*
लखनऊ* शादी विवाद को लेकर युवक ने युवती पर तेजाब फेंककर एवं चाकू से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया