अनूपपुर5अक्टूबर25*स्वजातीय गौरव, मंत्री , जन प्रतिनिधि एवं समाज गौरव सभी पत्रकारों का होगा अभिनंदन*::: *कलचुरी वार्ता के संपादक राजेश राय उज्जैन का होगा स्वागत*
*अनूपपुर ( ब्यूरो राजेश शिवहरे)जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली (एनसीआर) के तत्वाधान में जुटेंगे देश के जायसवाल,कलवार समाज के दिग्गजो का दिल्ली में होगा दीपावली मंगल मिलन समारोह*:
जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली (एनसीआर) के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट दिल्ली उच्च न्यायालय के संयोजन में 12 अक्टूबर (रविवार) 4:00 बजे से दीपावली मंगल मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय मंत्री के निवास 1, लोधी स्टेट, नई दिल्ली में होने जा रहा है। इस समारोह की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी एवं इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीपाद येशो नाईक करेंगे। वहीं समारोह में पूरे देश के कलवार,कलाल एवं कलार समाज के माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधि,पत्रकार , समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे। समारोह में समाज के तेलंगाना सरकार के केबिनेट मंत्री पूनम प्रभाकर गौड़,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल,पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल एवं बिहार,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, तेलंगाना से सभी स्वजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। देश के सभी राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय संरक्षक,अशोक जायसवाल इंदौर,प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक, हरीशंकर जायसवाल पूर्व विधायक,अटल गुप्ता,राजा राम शिवहरे,सुरेंद्र राय,राजीव कुमार जायसवाल कटिहार,अजय कुमार जायसवाल,गुलाब चंद जायसवाल,अशोक कुमार जायसवाल,डॉ.ओमप्रकाश प्रसाद,डॉ.पंकज जायसवाल, डॉ.विजय जायसवाल अन्य सभी प्रमुख समाजसेवियों में समाज के वरिष्ठ प्रख्यात पत्रकार,संपादक जिनमें चन्द्र प्रकाश शिवहरे, राजेश राय उज्जैन, रामजी जायसवाल, श्री राम जायसवाल,संतोष जायसवाल,दीपक कुमार कलवार,कुणाल भगत,सोम शिवहरे,हरेराम चौधरी,आरके जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह के स्वागताध्यक्ष संस्था के चेयरमैन दिल्ली के अजय कुमार जायसवाल,सह स्वागताध्यक्ष लोटन जायसवाल,मुकेश
जायसवाल होंगे।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि माननीय मंत्री श्रीपाद येशो नाईक जी के उत्तम,स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य विक्रमादित्य द्वारा प्रातः काल 9:00 बजे से 12: 00 बजे तक मां भगवती के मंदिर में हवन पूजन,यज्ञ एवं भंडारा का आयोजन है।
इसके लिए मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार को जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता से शैलेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में जिनमें बृजेश गुप्ता,जयप्रकाश जायसवाल,मीनाक्षी जायसवाल,गोपाल जायसवाल, लाल जी जायसवाल, राकेश रंजन जायसवाल, मनोज जायसवाल, अमित भगत , वर्षा जायसवाल आदित्य गुप्ता एवं ओजस्वी जायसवाल सभी ने मुलाकात करते हुए,उन्हें 12 अक्टूबर रविवार को आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया,जिससे जायसवाल समाज के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सके।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित