अनूपपुर29मई24*जिला परिवहन अधिकारी द्वारा पिकअप एवं मालवाहक वाहनों मे सवारी बैठने पर धर पकड़ शुरू
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक
29 मई*परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर द्वारा पिकअप वाहनों द्वारा यात्रियों का परिवहन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में आज 29/05/2024 को सुरेंद्र सिंह गौतम जिला परिवहन अधिकारी,अनूपपुर द्वारा राजेंद्र ग्राम के पास जांच की कार्रवाई की गई जिसमें पिकअप वाहन यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई। जांच के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट hsrp नंबर प्लेट आदि की जांच की गई
इस कार्यवाही के दौरान 50 वाहनों की चेकिंग की गई उनमें से 7वाहनों से शमन शुल्क ₹19500/- वसूल किया गया चालकों को निर्देशित किया गया कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि पिकअप में सवारी ना बैठाई जाए
वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी l

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*