अनूपपुर25मई24*जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा निरंतर जारी है वाहनों की जांच
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक
25 मई
परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर द्वारा पिकअप वाहनों द्वारा यात्रियों का परिवहन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में आज 25/05/2024 को सुरेंद्र सिंह गौतम जिला परिवहन अधिकारी, द्वारा राजेंद्रग्राम एवं अमरकंटक में कार्यवाही की गई जिसमें पिकअप वाहन यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई, जांच के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट hsrp नंबर प्लेट आदि की जांच की गई
इस कार्यवाही के दौरान 40 वाहनों की चेकिंग की गई उनमें से 9 वाहनों से शमन शुल्क ₹25500/- वसूल किया गया। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि पिकअप में सवारी ना बैठाई जाए
वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी l
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*