अनूपपुर24जून24*सभी अधिकारी समन्वय के साथ वन भूमि के प्रकरणों करें निराकरण- कलेक्टर
कलेक्टर ने वन प्रकरणो की समीक्षा कर दिए निर्देश
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
24 जून 2024- विभिन्न विभागों के जनहित से जुड़े संचालित निर्माण कार्यों में वन विभाग से संबंधित अनापत्ति एवं वनाधिकार आदि के संबंध में अंतर विभागीय अधिकारियों तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बैठक कर वन विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण अंतर समन्वय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला वनमण्डलाधिकारी श्रद्धा पेर्न्दे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा एसडीओ वन खत्री सहित वन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सड़क मार्ग, पीएमजीएसवाई, पीआईयू ,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खनिज विभाग तथा नगरीय निकाय अमरकंटक कपिलधारा बैराज हेतु वनभूमि पर चर्चा, पसान पेयजल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन सर्वे कार्य, राजनगर एवं बनगवां सड़क सदृढ़ीकरण से संबंधित लंबित प्रकरणो पर चर्चा की गई। वन विभाग के अधिकारी ने लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु दस्तावेजी संबंधी कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिन कार्यों में जॉइंट सर्वे किया जाना है उसे शीघ्र किए जाने के संबंध में तिथि सुनिश्चित कर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए।

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*