अनूपपुर 31 मई 24*विश्व तंबाकू निषेध दिवस में नशा मुक्ति की ली गई शपथ
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )31 मई शुक्रवार 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला चिकित्सालय अनूपपुर के एन एच एम सभागार में किया गया। अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ ली गई। जिसमें ‘‘ना तो हम तंबाकू उत्पादों का सेवन करेंगे एवं ना ही किसी को सेवन करने देंगे ’’ की शपथ ली गई। संगोष्ठी विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपपुर तथा स्वास्थ्य विभाग अनूपपुर द्वारा आयोजित की गई।
इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए के अवधिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर एस बी अवधिया, एवं जिला चिकित्सालय के स्टाफ एवं नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
मिर्जापुर26अप्रैल2026*39वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण संपन्न
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं