अनूपपुर 21 जून 24*जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में,पिकअप ,ऑटो की सघन जांच
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 21जून
परिवहन आयुक्त , मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर द्वारा पिकअप आटो वाहनों द्वारा यात्रियों की ओवर लोडिंग कर परिवहन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में आज 21/06/2024 को सुरेंद्र सिंह गौतम जिला परिवहन अधिकारी, द्वारा अनूपपुर में जांच की कार्रवाई की गई जिसमें पिकअप आटो वाहन द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने एवं वैध दस्तावेज के बिना वाहनों के संचालन किए जाने पर कार्यवाही की गई। जांच के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट hsrp नंबर प्लेट आदि की जांच की गई
इस कार्यवाही के दौरान 40 वाहनों की चेकिंग की गई उनमें से 7वाहनों से शमन शुल्क ₹38000/- वसूल किया गया एवं दो आटो वाहनों को जप्त किया गया चालकों को निर्देशित किया गया कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि पिकअप में सवारी ना बैठाई जाए
वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी l

More Stories
सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*