अनूपपुर 18 अक्टूबर 24*मोटरसाइकिल में साड़ी फंसने से गिरने पर महिला गंभीर रूप से घायल,भर्ती जिला चिकित्सालय में,
पंजे के नीचे से कटा पैर
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)18 अक्टूबर/कोतवाली थाना अंतर्गत मैरटोला पसला गांव में अपने रिश्तेदार के साथ घर से किराना सामान लेने गांव के ही एक किराना दुकान में मोटरसाइकिल से जा रही 35 वर्षीय संतोषी बाई पति संतकुमार कोल की मोटरसाइकिल में साड़ी का पल्लू फंसने से गिरने पर एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पंजे के पास से कट गया गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले आने पर ड्यूटी डॉक्टर नितेश वर्मा,सर्जन डॉक्टर साकेत कौशिक,डॉक्टर के ,बी,प्रजापति,डॉक्टर उन्नति सिंह की टीम द्वारा द्वारा गंभीर हालत में महिला का कई घन्टो तक सक्रियता से उपचार करते हुए पंजे के नीचे कटे पैर को अलग कर उपचार किया दुर्घटना के बाद से महिला के शरीर से अत्यधिक खून निकलने पर चिकित्सकों द्वारा निकलते खून को रोके जाने से उसकी जान बच सकी महिला जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार हो रहा है।

More Stories
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन