अनूपपुर 15 जुलाई 24*जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक सम्पन्न
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के संबंध में दिए सुझाव
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)15 जुलाई 2024/ जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डीएमएफ न्यास मण्डल के सदस्य-सचिव तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका पसान के अध्यक्ष रामअवध सिंह, नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता, नगर परिषद बरगवां (अमलाई) की अध्यक्ष गीता गुप्ता, नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डीएमएफ न्यास मण्डल के सदस्य-सचिव तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने डीएमएफ न्यास मण्डल के कार्यकारिणी की डीएमएफ अंतर्गत प्राप्त खनिज रियायत राशि के उपयोग के नियम जिले में वर्ष 2023-24 में प्राप्त डीएमएफ की राशि का विवरण तथा उपलब्ध राशि के उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में पेयजल प्रदाय, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य के देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता के कार्य प्रावधानित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं वॉटरशेड विकास, खनन जिलों में पर्यावरण की गुणवत्ता में अभिवृद्धि करने के उपाय के कार्य प्रावधानित है। उन्होंने वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में जनप्रतिनिधियों तथा विभागों से प्राप्त प्रस्ताव के विवरण की जानकारी दी। बैठक में पॉवर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से पूर्व स्वीकृत कार्यों की मय छायाचित्र जानकारी का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बैठक में डीएमएफ न्यास मण्डल के अध्यक्ष तथा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने किए गए कार्यों की जानकारी से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा नवीन प्रस्तावों के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।
बैठक में विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने जिले के जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण, भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के भवन के निर्माण के संबंध में सुझाव दिए।
विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह ने जर्जर एवं भवनविहीन पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पीडीएस गोदाम, ग्रामों के मजरे-टोलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने तथा मुक्ति धाम के लिए ग्रेवल मार्ग के निर्माण, मजरे-टोले में विद्युतीकरण, समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति तथा लैन्टाना उन्मूलन तथा नर्मदा नदी में पहाड़ी पानी का मिट्टी के कटाव के साथ प्रवाहित होने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया। उन्होंने आवश्यक विकास कार्यों के लिए राशि के प्रावधान के संबंध में सुझाव दिया।
नगरपालिका पसान के अध्यक्ष श्री रामअवध सिंह ने पसान स्थित कन्या छात्रावास के बाउण्ड्रीवाल तथा आदिवासी मोहल्ले में तालाब के सौन्दर्यीकरण तथा नगर परिषद जैतहरी, बरगवां(अमलाई) तथा डूमरकछार के अध्यक्षों ने क्षेत्रीय आवश्यक कार्यों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक राशि प्रस्ताव अनुसार उपलब्ध कराने की मांग की।
बैठक में डीएमएफ मद में उपलब्ध राशि का उच्च एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के प्रावधान अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करने प्रस्तावों के अनुमोदन की सहमति जताई गई।

More Stories
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*
लखनऊ23जुलाई26*नया विधानभवन 5200 करोड़ से कमल के आकार में बनेगा…
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।