अनूपपुर 15 जुलाई 24*बिजुरी के सीएलके विद्यालय में 11 सौ पौधों के रोपण कार्यक्रम का कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)15 जुलाई 2024/ एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नगर पालिका बिजुरी क्षेत्र के सीएलके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आम का पौधा रोपण कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगरपालिका बिजुरी तथा विद्यालय परिवार द्वारा प्रांगण में लगभग 1100 फलदार एवं छायाछार पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिका बिजुरी और सीएलके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी के प्राचार्य, शिक्षक तथा विद्यार्थियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिले में वृहद पौधारोपण किया जा रहा है।
इस अवसर पर बिजुरी के सीएलके उ.मा.वि. में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक पौधों का रोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गर्मी कम पड़ती थी, वहां भी अब वेब हीट जैसा वातावरण निर्मित हो रहा है, जो चिंता का विषय है। मानव स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना आवश्यक है। पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी हम सबको सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि स्कूलों तथा कॉलेजों में लाईब्रेरी के लिए आवष्यक पुस्तकों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें तथा महापुरुषों के जीवनी पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर बच्चों के लिए एक्सट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ाई में सशक्त बनाने के प्रयास पर बल दिया।

More Stories
लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़