अनूपपुर 04 सितम्बर 24*भारतीय पुरातत्व संरक्षित स्मारक शिवलहरा की प्राचीन गुफाओं का महिपाल सिंह गुर्जर सहायक कलेक्टर ने भ्रमण कर लिया जायजा
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)04 सितम्बर 2024/ जिला मुख्यालय से 50 किलो मीटर दूर दारसागर ग्राम पंचायत स्थित पर्यटन स्थल एवं भारतीय पुरातत्व संरक्षित स्मारक शिवलहरा की प्राचीन गुफाओं का भ्रमण कर जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद अनूपपुर के नोडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर ने जायजा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत दारसागर के सरपंच पाल सिंह, तहसीलदार कोतमा ईश्वर प्रधान आदि मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जिले की प्राचीन धरोहर को सहेज कर रखने के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिवलहरा की गुफाओं का जायजा लिया गया। शिवलहरा की गुफाओं में रखी मूर्तियों और इनमें पाए जाने वाले अभिलेखों को देखने दूर-दूर से शैलानी यहां आते हैं।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!