अनूपपुर 02 अक्टूबर 24*अमरकंटक के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पोषण महा उत्सव मनाया ।
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )2 अक्टूबर मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चला कर पोषण माह 01 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक आंगनवाड़ी केंद्रों में लाकर बनाए हुए व्यंजनो की पोषण प्रदर्शनी माध्यम से पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओ , किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में पोषण की चर्चा करते हुए उनके विषयक पर व्याख्यान देते हुए विस्तार से समझाया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण को दूर करते हुए पोषण के महत्व को लोगो तक पहुंचाना था । महिला बाल विकास डीपीओ विनोद परस्ते और मंजूषा शर्मा जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तथा अमरकंटक सेक्टर सुपर वाइजर स्वाति लिलहरे के सानिध्य में पूरे सितंबर माह में अलग अलग थीम अनुसार पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमे रैली निकालकर जागरूकता का अभियान चलाया गया । पोषणयुक्त भोजन , स्वास्थ जांच अनिमिया कुपोषण पर कार्यशाला , गर्भवती महिलाओ की गोद भराई , पौष्टिक थाली प्रतियोगिता , पोषण की पढ़ाई द्वारा समझाईस कराकर आदि अनेक माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर पोषण के महत्व को जन जन तक पहुंचाया गया ।
महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 01 सितंबर 2024 से 30 सितंबर तक कार्यक्रम चला कर आज समाप्त किया गया । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभूति पांडेय ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से पोषण से जुड़ी कई विषयों पर चर्चा करते हुए आमजन को समझाईस हम सब के माध्यम से दी गई ।
इस पोषण माह उत्सव पहल में अमरकंटक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना सोनवानी , विभूति पांडेय , पुष्पा मरावी , देवी द्विवेदी आदि अनेक महिलाए सम्मिलित हो कर आयोजन को सफल बनाया ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*