हलियापुर १७ दिसंबर २५ * में मंगल हॉस्पिटल का शुभारंभ,विधायक सुरेश पासी ने किया उद्घाटन। ….
सुलतानपुर। हलियापुर कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने मंगल हॉस्पिटल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डी. के. तिवारी ने बताया कि मंगल हॉस्पिटल में सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों तक का इलाज और आवश्यक ऑपरेशन बहुत ही कम खर्च में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के मरीजों को बेहतर, सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब हलियापुर क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर अस्पताल खुलने से समय के साथ-साथ धन की भी बचत होगी और गरीब व मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम में हलियापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह गब्बर, प्रधान योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जयसिंह, सत्यदेव सिंह, अनिल सिंह, अजय उपाध्याय, बबलू मिश्रा, हिंदेश सिंह, अशोक मिश्रा, कुंवर मुकेश सिंह, महेश प्रताप सिंह, नंद प्रताप सिंह, नंद कुमार सिंह, रवि यादव, अजय कुमार सिंह, इं

More Stories
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी
मथुरा 23 फरवरी 26थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*