हरियाणा25अगस्त 25* में अब बिना लाइट काटे होगी बिजली ठीक, विभाग ने खरीदी आधुनिक मशीन
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने एक बड़ी तकनीकी पहल की है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइव लाइन मेंटेनेंस मशीन खरीदी है। इस मशीन की खासियत यह है कि अब चलती हुई बिजली लाइन में आने वाली तकनीकी खराबियों को बिना बिजली बंद किए ही ठीक किया जा सकेगा।
बिजली कटौती की समस्या से मिलेगी राहत
हरियाणा में इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट करने के निर्देश जारी, सीएम सैनी ने इस वजह से लिया एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल हिसार जॉन और दिल्ली जॉन के लिए एक-एक मशीन उपलब्ध कराई गई है। हिसार सर्कल और गुरुग्राम-2 सर्कल को यह सुविधा दी गई है। इस मशीन के इस्तेमाल से बिजली लाइन पर काम करते समय उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
अब विशेष सुरक्षा उपकरणों से लैस कर्मचारी अब सीधे लाइव लाइन पर काम कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस हाईटेक तकनीक से न केवल उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि मरम्मत कार्य में लगने वाला समय भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*