हरियाणा11अगस्त23*मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया* *जाए – खाप महापंचायत*
हरियाणा::करीब 30 खाप पंचायतों ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने की मांग की है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा की खाप पंचायतों, संयुक्त किसान मोर्चा और अलग-अलग किसान यूनियंस ने 10 अगस्त को ही हिसार में एक महापंचायत बुलाई.
इस महापंचायत ने नूह में हुई हिंसा से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए. यहां मौजूद सदस्यों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. उन लोगों को चेतावनी भी दी जो मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारों और भाषा का इस्तेमाल करते हैं. कहा गया कि इससे राज्य में अशांति पैदा होती है.
महापंचायत ने बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि दोनों ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. और जुलूस निकालने से पहले उन्हें चुनौती दी थी.

More Stories
मथुरा 6 अप्रैल 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मलूक पीठ का निरीक्षण*
अयोध्या 6 अप्रैल 26*पूर्व भाजपा विधायक रामदेव आचार्य की 79वी जयंती पर रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
बांदा6अप्रैल26* बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान, बसपा ने की मुआवजे की मांग