हरियाणा07।मई25घरेलू उपभोक्ता 78 लाख का बिजली बिल देख महिला हैरान
भूना। भूना की खेत ढाणी की रहने वाली लाली देवी को बिजली निगम ने 78 लाख 17 हजार 768 रुपए का बिल भेज दिया। बिल देखकर महिला और उसका परिवार घबरा गया। लाली देवी ने बताया कि वह हर महीने समय पर ऑनलाइन बिल जमा कराती हैं। मार्च महीने का 1009 रुपए का बिल भी उन्होंने 17 अप्रैल को ऑनलाइन जमा कराया था।
7 मई को जब उन्होंने अप्रैल महीने का बिल भरने के लिए ऑनलाइन देखा तो उनके होश उड़ गए। बिल में 78 लाख से ज्यादा की रकम बकाया दिखाई गई। महिला ने तुरंत बिजली निगम से संपर्क किया। बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। कंप्यूटर में गड़बड़ी से बिल में लाखों रुपए दिखाए गए। महिला को यह रकम भरने की जरूरत नहीं है। बिल को जल्द ठीक किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया। जहां दिक्कत आई है, उसे दूर किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी5 मार्च 26*डीएम और पुलिस कमिश्नर की होली: रंगों के टब में मस्ती करते दिखे दोनों अफसर*
वाराणसी 5 मार्च 26*कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी ।*