हरदोई9जून25*उच्च शिक्षा राज्यमंत्री की कार नीलगाय से टकराई,बाल बाल बची राज्यमंत्री
हरदोई।सोमवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री फर्रुखाबाद जनपद के नीमकरौली में बाबा के दर्शन करने कार से जा रही थी।नीमकरौली आश्रम से लगभग 2 किलोमीटर पहले ही सड़क पर एक नीलगाय से अचानक उनकी कार टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।हालांकि कार पर सवार किसी को कोई खरोंच तक नही आई।बाबा की कृपा से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।उसके बाद मंत्री जी ने दूसरी कार से नीमकरौली पहुंचकर कर बाबा के दर्शन किये।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री व कन्नौज जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी सोमवार को फर्रुखाबाद जनपद के बाबा नीमकरौली आश्रम में दर्शन के लिए जा रही थी।लगभग 2 बजे के आस पास जब वह महमदाबाद के आगे तथा आश्रम से लगभग 2 किलोमीटर पहले पहुंची उसी समय जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक सड़क पर एक नीलगाय अचानक आ गयी जिससे उनकी कार नीलगाय से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।लेकिन बाबा की कृपा से कार पर सवार मंत्री रजनी तिवारी सहित किसी को कोई खरोंच तक नही आई।इस हादसे में मंत्री सहित कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।हालांकि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दूसरी कार से नीमकरौली आश्रम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया तथा दर्शन किये। यूपी आज तक अनिल गुप्ता

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी होली के मध्येनजर कृष्ण जन्मभूमि पर मीटिंग
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिकोण जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।