March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई15मई2023*बैंक मित्र के साथ लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन गिरफ्तार

हरदोई15मई2023*बैंक मित्र के साथ लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन गिरफ्तार

हरदोई15मई2023*बैंक मित्र के साथ लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने लूट की घटना का शीघ्र खुलासा पर कोतवाल बेनी माधव की पीठ थपथपाई, पिहानी पुलिस को बीस हजार का दिया इनाम

कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के साथ, अतिरिक्त कोतवाल पी पी सिंह , कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,राजेश यादव, हेड कांस्टेबल पवन सिंह को दिया गया पुरस्कार

थाना पिहानी क्षेत्र में बैंक मित्र जन सेवा केंद्र कर्मी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, पिहानी पुलिस टीम द्वारा गैंग के 03 शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 95,800 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद ।
गदनापुर मोड़ के निकट आम के बाग में,सूरज पुत्र रामविलास उम्र करीब 27 वर्ष नि0 मो0 विरिहाना कस्बा व थाना पाली,सूरज पुत्र नन्हेलाल उम्र करीब 23 वर्ष नि0 मोहल्ला भगवंतपुर कस्बा व थाना पाली,अमन शुक्ला उर्फ भोला पुत्र रामरूप शुक्ला उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मोहल्ला सुलहसराय कस्बा व थाना पाली मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वहां पर मौजूद तीनों व्यक्तियों को पकड़ कर मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया। जामा तलाशी से 95,800 रुपए नगद व एक अदद तमंचा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किये गए।शस्त्र के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो प्रकाश में आया कि इन तीनों शातिर लुटेरों द्वारा दिनांक 09.05.2023 को जब बैंक मित्र व जन सेवा केंद्र संचालक रामवीर सिंह अपनी दुकान से अकेले वापस अपने घर जा रहा था तभी महेलिया चौराहे के निकट उसके पास मौजूद बैग को छीनकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें इनके एक अन्य साथी द्वारा पीड़ित रामवीर सिंह की रेकी की जा रही थी। अभियुक्तों द्वारा बैंग से प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर बैंग में मौजूद पीडित के मोबाइल फोन को तोड़कर फेंक दिया गया तथा बैंग में रखी चेक बुक, एटीएम आदि दस्तावेजों को जला दिया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशादेही पर बादी का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त सूरज पुत्र रामविलास से बरामद अवैध तमंचे के संबंध में थाना स्थानीय पर शस्त्र अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना पिहानी पुलिस द्वारा ह्यूमन इंटेलिजेस का प्रयोग करते हुए अति शीघ्र लूट का सफल अनवारण कर 03 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा प्रोत्साहन हेतु 20,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।
*हरदोई से सौरभ गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज तक*

Taza Khabar