हरदोई 20 मार्च 26*कस्बे में ईद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, स्टंटबाजी पर सख्त चेतावनी*
हरदोई*पिहानी कस्बे में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने किया। उनके साथ कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह, उपनिरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल आनंद शुक्ला, कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव तथा कांस्टेबल गौरव दहिया सहित में फोर्स मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर बंदर पार्क, कटरा बाजार, लोहानी, भाटन टोला, मिश्राना,चुंगी सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस ने खासतौर पर युवाओं को चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान बाइक स्टंटबाजी, रेसिंग या बाजार में किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*
रोहतास 20 मार्च 26*त्योहारों के मद्देनज़र भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा*
बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।