हमीरपुर (सरीला)17अगस्त23*एक नवजात का शव प्राथमिक विद्यालय के पास के नाला में पड़ा मिला है।
जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में गुरुवार दोपहर एक नवजात का शव प्राथमिक विद्यालय के पास के नाला में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी के बाद स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया ।स्कूल के प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांचपड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरिया थाना प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि बुधवार दोपहर तुरना गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने लिखित सूचना देकर बताया कि वह स्कूल की चार दिवारी की पुताई कार्य करा रहे थे तभी मजदूरों को पास के नाले में एक नवजात शिशु पड़ा दिखाई दिया । घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने जांचपड़ताल की है नवजात लड़का है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़