March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर२५जनवरी२६ * मोतिगरपुर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में करौंदीकला को हराया

सुल्तानपुर२५जनवरी२६ * मोतिगरपुर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में करौंदीकला को हराया

सुल्तानपुर२५जनवरी२६ * मोतिगरपुर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में करौंदीकला को हराया

सुलतानपुर। टीचर प्रीमियर क्रिकेट लीग सुलतानपुर सीजन-2 का फाइनल मुकाबला रविवार को हरिहरपुर क्रिकेट ग्राउंड, ब्लॉक दूबेपुर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मोतिगरपुर की टीम ने करौंदीकला को 10 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कहा कि इस उम्र में शिक्षकों के बीच हुए ऐसे मुकाबले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिससे खेल के प्रति उनका हौसला बढ़ेगा।आयोजक विजेंद्र यादव की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 12 ब्लॉकों के शिक्षक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदन नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय तथा कूरेभार ब्लॉक मंत्री वैभव भटनागर की मौजूदगी में हुआ।फाइनल में करौंदीकला के कप्तान विजेंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोतिगरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करौंदीकला की टीम 8 ओवर 3 गेंद में 4 विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई।
मोतिगरपुर के राहुल गौतम को शानदार 42 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 140 रन बनाने पर राहुल गौतम को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला। बेस्ट फील्डर का खिताब राजकुमार सरोज, बेस्ट कीपर हरिकेश सिंह, बेस्ट बल्लेबाज राहुल गौतम और बेस्ट गेंदबाज मनोज यादव रहे।समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम सहित सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। मैच के निर्णायक राज यादव, शेरू यादव और प्रिंस रहे, जबकि संचालन पंकज मिश्रा, राहुल यादव और अरशद ने किया। इस मौके पर मुनेंद्र मिश्र, विनय प्रजापति, गौरव भटनागर, विजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक हरिकेश सिंह तथा व्यवस्था में संजय विक्रम, अभिषेक सिंह, राहुल यादव, अमरनाथ यादव, रितेश त्रिपाठी, अनिल शर्मा, अनिल यादव और रवींद्र मौर्य का योगदान रहा !!

Taza Khabar