November 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर7सितम्बर25*17 सितंबर को वलीपुर में सुभासपा की महारैली,ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज*

सुल्तानपुर7सितम्बर25*17 सितंबर को वलीपुर में सुभासपा की महारैली,ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज*

सुल्तानपुर7सितम्बर25*17 सितंबर को वलीपुर में सुभासपा की महारैली,ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज*

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार स्थित खेल मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की प्रस्तावित महारैली को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने पूरी टीम के साथ कमर कस ली है ताकि रैली ऐतिहासिक बन सके।जिलाध्यक्ष का दावा है कि हर बूथ से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए करीब 500 छोटे-बड़े वाहन लगाए जा रहे हैं। साथ ही लगभग 100 बड़े वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। इसौली विधानसभा क्षेत्र से हर बूथों से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को रैली स्थल तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया है।बताया जा रहा है कि इस महारैली में 20 से 25 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसके लिए जिलाध्यक्ष खुद हर स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सक्रिय किया जा रहा है।इस आयोजन को खास बनाने के लिए 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह बड़े स्तर पर कार्यक्रम कर रहे हैं। इस अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि होंगे।स्थानीय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और सुभासपा संगठन की संयुक्त ताकत को देखते हुए माना जा रहा है कि रैली स्थल भीड़ से खचाखच भर जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने जनता के लिए बैठने की व्यवस्था और नाश्ते-खाने का इंतजाम भी किया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसौली की यह महारैली जिले की राजनीति की नई इबारत लिख सकती है। रैली की गूंज जिला और प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली तक सुनाई देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Taza Khabar