March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर25सुल्तानपुर25*हो जाएं सावधान, शहर में सक्रिय टप्पेबाजों का गिरोह*

सुल्तानपुर25सुल्तानपुर25*हो जाएं सावधान, शहर में सक्रिय टप्पेबाजों का गिरोह*

सुल्तानपुर25सुल्तानपुर25*हो जाएं सावधान, शहर में सक्रिय टप्पेबाजों का गिरोह*

सुल्तानपुर में त्योहारों की भीड़-भाड़ के बीच टप्पेबाजों का गिरोह बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ताज़ा मामले में पुलिस लाइन में फॉलोअर की ड्यूटी करने वाली उषा सोनी शिकार बनीं।

बताया जा रहा है कि बाजार में टप्पेबाजों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला को झांसे में लिया और किनारे ले जाकर लगभग 10 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर उतरवा कर फरार हो गए। आरोपियों ने ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर गड्डी में एक लाख रुपये होने का भरोसा दिलाया और भ्रमित कर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी पीड़िता ने शाहगंज चौकी इंचार्ज वंदना अग्रहरि को दी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तहरीर लेकर जांच शुरू की। वंदना अग्रहरि ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपियों की तस्वीर सामने आई है।

फिलहाल पुलिस टप्पेबाज गिरोह की तलाश में जुटी है।

संदेश साफ है – त्योहारों की भीड़ में सतर्क रहें और अजनबियों के झांसे से बचें।