सुल्तानपुर15अप्रैल24*जब सीआरओ ने मौके पर पहुंच नगर कानूनगो और लेखपाल को पढ़ाया नैतिकता का पाठ,शर्मसार राजस्व टीम ने मांगी माफी।
भूमाफिया-राजस्वकर्मी गठजोड़ उजागर, नियम संगत पैमाइश करने का अल्टीमेटम।मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सोमवार को भू माफिया और राजस्व कर्मियों के गठजोड़ को करारा झटका दिया। अपर आयुक्त अयोध्या मंडल के स्थगन आदेश के बावजूद पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक नगर अरुण तिवारी और लेखपाल सर्वेंद्र पटेल को जेल मोड़ के निकट मौके पर जमकर फटकार लगाई। पीड़ित पक्षकारों ने मुख्य राजस्व अधिकारी के पहुंचते ही अपनी पीड़ा बयां की। बताया कि पक्षकारों को बिना सूचना दिए बंटवारे के मुकदमे में पैमाइश की जा रही है। जबकि अपर आयुक्त अयोध्या मंडल की तरफ से स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है। मनमानी करने पर राजस्व निरीक्षक नगर अरुण तिवारी और लेखपाल सार्वजनिक रूप से शर्मसार हुए और मुख्य राजस्व अधिकारी से माफी मांगी।

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*