सुल्तानपुर २२ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर *बंधुआ कला बाजार में चोरी का प्रयास,कई दुकानों के ताले टूटे*
सुल्तानपुर
बंधुआ कला। बंधुआ कला बाजार में देर रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ सामान चोरी होने की बात सामने आई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।चोरों ने रवि प्रजापति के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। इसके अलावा प्रदीप ज्वेलर्स की दो दुकानों और जगत मौर्य सिलाई सेंटर को भी निशाना बनाया गया। प्रदीप ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया,ताकि पहचान छिपाई जा सके। बावजूद इसके, एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें चोर दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है।पीड़ित दुकानदार की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सरोज व एसआई राम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*