सुल्तानपुर 5 फरवरी 26 * टांडा-बांदा हाईवे पर बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत. …..
*टांडा-बांदा हाईवे पर बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, एक घायल*
बुधवार शाम टांडा-बांदा हाईवे पर द्वारिका गंज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार रोडवेज बस ने छात्रों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान समीर (19) और फैज (18) निवासी कटका खानपुर के रूप में हुई है। वहीं अमन (16 वर्ष), जो कक्षा 9 का छात्र है, गंभीर रूप से घायल है। और उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों छात्र इनायतपुर की ओर से टांडा-बांदा हाईवे होते हुए बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि समीर और फैज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अमन गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर और फैज को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और हाईवे पर सख्त निगरानी की मांग की है।

More Stories
लखनऊ ९फरवरी २६ * विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
हरिद्वार 9 फरवरी २६*मणिकर्णिका पाट, वाराणसी (काशी) में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्तियों को तोड़े जाने पर न्यायपूर्ण कार्यवाही किये जाने की मांग ।
लखनऊ ८ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….