February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*

सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*

सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*

सुल्तानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के डोड़ापुर निवासी विपिन शर्मा एटीएम ठगी के शिकार हो गए। आरोप है कि एटीएम कक्ष के अंदर घुसे दो अज्ञात युवकों ने उनका पिन देख लिया और धोखे से एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। इसके बाद खाते से 10-10 हजार रुपये की कई किश्तों में कुल 55 हजार रुपये निकाल लिए गए।
*मुंबई से घर आए थे विपिन*
पीड़ित के अनुसार वह मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं और 18 फरवरी 2026 को घर आए थे। 21 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 10:30 बजे वह अपनी भाभी पूजा का एटीएम कार्ड लेकर कटका बाजार स्थित अम्बेडकरनगर मोड़ के पास एसबीआई एटीएम पर नकदी निकालने पहुंचे थे।
इसी दौरान दो युवक एटीएम कक्ष में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने बातचीत के दौरान एटीएम पिन देख लिया और मौका पाकर कार्ड बदल लिए।
*लगातार आने लगे निकासी के एसएमएस*
घटना के कुछ समय बाद ही विपिन के भाई के मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये निकाले जाने के लगातार एसएमएस आने लगे। कुल मिलाकर लगभग 55 हजार रुपये खाते से पार कर दिए गए।
पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बैंक स्टेटमेंट के साथ लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपा।
*एफआईआर बिना दर्ज किये जांच में जुटी पुलिस*
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उनका कहना है कि जांच के कार्रवा की जाएगी ।परिवार का कहना है कि यदि जल्द सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं की गई तो सबूत मिट सकते हैं और आरोपी बच निकलेंगे।
*बैंक नियमों पर भी सवाल*
पीड़ित ने बैंक की निकासी सीमा पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब एक दिन में 25 हजार रुपये की सीमा तय है, तो 55 हजार रुपये की निकासी कैसे हो गई।
*त्वरित कार्रवाई की मांग*
फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Taza Khabar