February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 21 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत, धनपतगंज में 108 जोड़े बने हमसफर*

सुल्तानपुर 21 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत, धनपतगंज में 108 जोड़े बने हमसफर*

सुल्तानपुर 21 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत, धनपतगंज में 108 जोड़े बने हमसफर*

*शासन की मंशा को मिला साकार रूप*
*धर्मेंद्र सिंह*

*बल्दीराय/सुल्तानपुर*उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड धनपतगंज परिसर में शनिवार को सामाजिक समरसता और सरकारी कल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। यहां 108 जोड़ों का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।इनमें दो महिलाओं का पुनर्विवाह हुआ। आयोजन ने न केवल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा दिया, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुल्तानपुर सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह योजना शासन की उस मंशा का प्रतीक है, जिसमें बेटियों के विवाह को बोझ नहीं बल्कि उत्सव बनाया गया है। उन्होंने नवदंपतियों से माता-पिता एवं सास-ससुर के सम्मान, पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन और सुख-शांतिमय गृहस्थ जीवन की कामना की। प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पाण्डेय ने विवाहोपरांत जोड़ों को सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं की। विधायक और प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य आमंत्रित लोगों ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी सोच का परिणाम है, जिससे निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक विवाह का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, ग्राम विकास अधिकारी रवी सिंह, रवि कुमार राणा, जितेंद्र वर्मा ,विधायक प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय ,पवन सिंह , इंद्रमणि उपाध्याय , प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव , सहित विकासखंड एवं समाज कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि धनपतगंज-नौगवां वाया कुड़वार सड़क स्वीकृत हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। वहीं धनपतगंज-कनावां मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अक्षरशः धरातल पर उतारने का प्रयास लगातार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से संपन्न यह आयोजन न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और सरकारी प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश भी है।

Taza Khabar