सुल्तानपुर 16सितम्बर 25*33 किलो गांजा,₹3.25 लाख नकद और दो लग्ज़री कारों संग तीन तस्कर गिरफ्तार*
*33 किलो गांजा,₹3.25 लाख नकद और दो लग्ज़री कारों संग तीन तस्कर गिरफ्तार*
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लम्भुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
*पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।*
पुलिस ने इनके कब्जे से 33.160 किलोग्राम अवैध गांजा, ₹3 लाख 25 हजार नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।
*गिरफ्तार आरोपियों में अमरदेव चौहान निवासी सरायमकरकोला थाना लम्भुआ और धर्मेन्द्र सरोज निवासी अर्जुनपुर थाना लम्भुआ के साथ एक महिला अभियुक्ता शामिल है।*
पुलिस के अनुसार अमरदेव चौहान के पास से एक कार, एंड्रॉयड मोबाइल और 20 बंडल गांजा बरामद किया गया।
*वहीं धर्मेन्द्र सरोज व महिला अभियुक्ता के कब्जे से होंडा सिटी कार, दो की-पैड मोबाइल, 11 बंडल गांजा और भारी मात्रा में नकदी मिली।*
बरामद नकदी में ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट शामिल हैं,जिनकी कुल रकम ₹3.25 लाख बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह धनराशि गांजा तस्करी से अर्जित की गई है।
*जांच में सामने आया है कि अभियुक्त धर्मेन्द्र सरोज शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है,जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।*
इस मामले में थाना लम्भुआ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
*सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।*

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*