*सुलतानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर 01जनवरी 26*पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
पुलिस महकमे के लिए गर्व का क्षण रहा जब सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। लखनऊ स्थित जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा उन्हें नए पद के बैज पहनाए गए।इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में सुलतानपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी पदोन्नति से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*