सीकर 28 फ़रवरी 26*🌐खाटूश्यामजी में आस्था का महासैलाब*
*➡️फाल्गुनी लक्खी मेले में 7 दिन से लगातार खुले पट, 14.31 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन*
सीकर। सीकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम का आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला श्रद्धा और आस्था के चरम पर है। बीते सात दिनों से बाबा श्याम के पट लगातार खुले हुए हैं और 24 घंटे श्रद्धालुओं को दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। देशभर से लाखों भक्त खाटूधाम पहुंचकर शीश नवाकर मन्नतें मांग रहे हैं।प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्याम श्रद्धालुओं को रींगस डाइवर्जन, कैरपुरा तिराहा और लामिया तिराहा से लखदातार मेला मैदान होते हुए 40 फुट चौड़े नए रास्ते से 75 फीट चौड़े मार्ग पर बनाई गई 14 कतारों के माध्यम से बाबा श्याम के दर्शन करवाए जा रहे हैं।आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के तहत श्री श्याम मंदिर कमेटी के गणना कैमरों के अनुसार आज सांय 5 बजे तक कुल 14 लाख 31 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को संभाले हुए है।श्री श्याम मंदिर कमेटी के सहयोग से की गई इन सुगम दर्शन व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को कम समय में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल रहा है। खाटू नगरी में हर ओर “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*