सिरोही, राजस्थान 15 दिसंबर 2023* देवस्थान विभाग के संत श्री भजनाराम जी का ब्रह्माकुमारीज ने किया भव्य स्वागत आयोजन. दादी के आशीर्वाद मात्र से मिलती है अद्भुत शक्ति: संत भजनाराम
सर्व धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्रह्माकुमारीज के भंडारे का अवलोकन किया
देवस्थान विभाग के संत श्री भजनाराम जी का ब्रह्माकुमारीज ने किया भव्य स्वागत
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचे।
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत , राजस्थान देवस्थान विभाग के संत प्रकोष्ठ के सदस्य और सर्व धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भजनाराम जी महाराज ने ब्रह्मा कुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी सा रतनमोहनी जी से मुलाकात की।
दादी ने महाराज का शॉल व मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया । दादी ने कहा संतों में ही आस्था है मेरे बेटे सम्मान मानकर स्नेह व खूब आशीर्वाद दिया संत श्री को।
इसके बाद दादी प्रकाशमणि कॉटेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी से मुलाकात की। भजनाराम महाराज ने बताया की अद्भुत शक्तियों का खजाना है ब्रह्माकुमारीज संगठन सराहनीय सेवाएं कर रहा है। यहां की व्यवस्थाएं अनुपम हैं, सीखने लायक है यहां साफ–सफाई, पवित्रता का बहुत ध्यान रखा जाता है, अध्यात्म से ही दुनिया में बदलाव आएगा। अध्यात्म हमारे मन और आत्मा को पावन बनाता है । देवस्थान बोर्ड के वरिष्ठ संत ने अनुभव करके बताया दादी के दर्शन मात्र से ही जीवन का कल्याण संभव है इसी दौरान वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई भी मौजूद रहे। यहीं
देवस्थान विभाग के संत श्री भजनाराम ने सोलर भंडारे का भी अवलोकन किया: शिव बाबा की असीम कृपा से लोगों का हो रहा कल्याण:शांतिवन प्रवास के दौरान महाराज ने शिव भोलेनाथ के भंडारे का अवलोकन किया। यहां 20 हज़ार से ज्यादा लोगों का भोजन सोलर से तैयार होता है , भंडारे में भोजन बनाने की प्रक्रिया को गहराई से समझा। बाद में सोलर पावर प्लांट पहुंचे।
जहां भारत के सबसे अनोखे सूर्य की दिशा में रोट्रेट करने वाली पैनलों को देखा और प्लांट की कार्यक्षमता को समझा। बाद में कार्यकारी सचिव बीके डॉक्टर मृत्युंजय भाई , बीके स्नेहा, बहन से मुलाकात की और संस्थान की सेवाओं की जानकारी ली।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….