सहारनपुर27मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सहारनपुर की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे..
*एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती के विभिन्न तरीकों की दी जानकारी*
*आग बुझाने के तरीके भी बताए*
*सहारनपुर* । 86 यूपी बटालियन एनसीसी के नगर के एचआरइंटर कालेज में जारी दस दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन आज कैडेट्स के समक्ष फायर फाइटिंग का प्रदर्शन किया गया तथा कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। सहारनपुर के अग्निशमन विभाग से आए इंस्पेक्टर विनय धनखड़ ने कैडेट्स को आग के प्रकार और उन्हें बुझाने के तरीकों पर प्रकाश डाला तथा आग बुझाने का डेमो भी दिया। कैंप एडजूटेंट कैप्टन मेघेंद्र गॉड ने कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती के मानक एवं आयु वर्ग सहित भर्ती के विषय में बताया। थर्ड ऑफिसर अमित कुमार ने कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर नीरज सिंह चैहान, नायब सूबेदार गुरनाम सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, सुहेल अहमद, दीपा जग्गा, परमिंदर तोमर, हवलदार अवतार सिंह, शूरवीर सिंह, जगबीर सिंह, संजय सैनी तथा बी एच एम जगदीप सिंह, हरनेक सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
[
*बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट में पिलाई जा रही थी शराब*
*आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर पकड़ी शराब*
*सहारनपुर* । जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर वहां अनधिकृत रूप से शराब पिलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छापेमारी के दौरान वहां भारी मात्रा में शराब व बीयर की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 सहारनपुर शंकर पाल को साथ लेकर अधोहस्ताक्षरी द्वार घंटघर के पास अम्बाला रोड स्थित स्वादिस्ट रेस्टोरेंट पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ लोग वहां शराब का सेवन करते मिले जो जांच टीम के पहुंचने पर पीछे के दरवाजे से भागते हुए नजर आए।रेस्टोरेंट की सघन तलाशी लेने पर करीब एक बोरी खाली शराब व बीयर की बोतलें मिलीं जिन्हें कब्जे में लिया गया है।
*सहारनपुर;* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत सहारनपुर की जिला एवं महानगर की इकाईयों द्वारा आज शहीद व्यापारी स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर इकट्ठा होकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनित गर्ग ने कहा कि उसे समय पर जिस समय यह आंदोलन चल रहा था जिसमें स्वर्गीय हरीश की शहादत हुई थी उसके बाद से ही व्यापारियों का व्यापार करना आसान हो गया नहीं तो किसी विभाग का चपरासी भी आ जाता था तो दुकान छोड़कर व्यापारी को भागना पड़ता था आज व्यापारी खुलकर अपने व्यापार को कर पा रहा है उसके पीछे उनकी शहादत का बहुत बड़ा योगदान है हर्ष डाबर जिला महामंत्री केतन विरमानी एवं महानगर अध्यक्ष गुरमेहर सिंह द्वारा भी उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए जिसमें बताया गया कि स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल के पुत्र अनीश अग्रवाल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी हैं तथा इनका परिवार शुरू से ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के साथ जुड़ा हुआ है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री केतन विरमानी जिला उपाध्यक्ष शशांक भाटिया महानगर वरिष्ठ महामंत्री रजत मित्तल महामंत्री तरनजीत सिंह बग्गा, महानगर कोषाध्यक्ष शांतनु ठकराल,अमित जैन, आशीष वासन जगतपुरिया, अनुज मलिक, अनिल भारती,आदि उपस्थित रहे
*महापौर ने जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन, ‘प्रभु जी की रसोई’ में नगर आयुक्त संग दिखी सेवा भावना*
*सहारनपुर;* नगर महापौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को ‘प्रभु जी की रसोई’ पहुंचकर नगर आयुक्त के साथ मिलकर श्रद्धा भाव से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। इस अवसर पर महापौर की धर्मपत्नी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। ‘प्रभु जी की रसोई’ पहुंचने पर सचिव शीतल टंडन एवं कर्नल संजय मिड्ढा ने महापौर एवं नगर आयुक्त का बुके देकर और पटका एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान शीतल टंडन जी ने राम दरबार की तस्वीर और एक पुस्तक भेंट कर दोनों अतिथियों का सम्मान किया। नगर आयुक्त ने ‘प्रभु जी की रसोई’ की व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने शीतल टंडन और कर्नल संजय मिड्ढा को इस सेवा कार्य के लिए बधाई दी और भरोसा दिलाया कि नगर निगम भविष्य में इस रसोई से संबंधित किसी भी कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। महापौर ने भी ‘प्रभु जी की रसोई’ के सतत संचालन के लिए शीतल टंडन जी को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
*थाना फतेहपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफतार पिस्टल भी क्या बरामद…*
*सहारनपुर:* फतेहपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी सचिन पुनिया ने बताया कि यह कार्रवाई डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। थाना फतेहपुर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे के कारणों और अन्य संदिग्धों की जांच की जा रही है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
*राव शमीम डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*
*सहारनपुर में छात्रा ने किशोर से परेशान होकर खाया जहरः ट्यूशन से लौटते वक्त करता था अभद्रता; परिजनों ने कराया मुकदमा…*
*सहारनपुर* में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा के साथ 15 वर्षीय किशोर ने अभद्रता और मारपीट की। इस घटना से आहत छात्रा ने घर पहुंचने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी स्थानीय ट्यूशन सेंटर से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। रास्ते में एक 15 साल के किशोर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। छात्रा ने घर आकर मां को सारी घटना बताई और यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। मां ने बेटी को समझाया कि वह आरोपी के माता-पिता से बात करेगी। कुछ ही देर बाद छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कीटनाशक खा लिया। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह बेहोश हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*भाजपा नेता संगीत सोम ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और असदुद्दीन उवैसी को बताया जयचंद,कांग्रेस सपा के गठबंधन को बताया ठगबंधन…*
*सहारनपुर* पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि आज देश को जयचंदों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, असदुद्दीन उवैसी को जयचंद तक कह डाला तथा सपा कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन बताया, दरअसल, क्षत्रिय समाज द्वारा जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके के गांव फतेहपुर कलां में क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर नौगांवा में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट था, है और रहेगा। उन्होंने शिक्षा का स्तर बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जयचंदों से बचने की जरूरत है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोग से सेना के पराक्रम के भी सबूत मांगते है, देश को भी ऐसे जयचंदों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और असदुद्दीन उवैसी तक को जयचंद कह दिया। सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मालिक के बीच चल रहे विवाद और गठबंधन में दरार के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस भाजपा के गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन को भाजपा ध्वस्त कर देगी।
गोली की रफ्तार से पुलिया से टकराई कार, उछलकर नाले में गिरी, महिला समेत दो की मौत…
सहारनपुर – टेलीफोन एक्सचेंज के पास यह हादसा हुआ। कार चालक और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। इसके अलावा गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हादसे में दो बच्चों समेत छह घायल हो गए थाना सदर बाजार क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में आशीर्वाद कॉलोनी निवासी सक्षम (21) पुत्र राजेश और थाना भवन निवासी नेहा (35) पत्नी रामकुमार की मौत हो गई। वहीं, नागल में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक-मोपेड की टक्कर में दो बच्चे समेत छह लोग घायल हुए सक्षम बुकिंग पर कार चलाता था। कार चालक सक्षम रविवार देर रात हसनपुर से नेहा (35) पत्नी रामकुमार को लेकर थानाभवन छोड़ने के लिए निकला, जो कुछ दिन से अपनी सहेली के पास रह रही थी। टेलीफोन एक्सचेंज के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने पर कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया में जा टकराई।
*_सहारनपुर_*
*_NEWS HOUR 24×7-खनन से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, और ये ट्रक सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं।_*
*_सड़कें खराब हो रही हैं:_*
_ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ रहा है।_
*_स्वास्थ्य पर प्रभाव:_*
_ओवरलोड ट्रकों से उठने वाली धूल से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।_
*_दुर्घटनाएं:_*
_ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क पर नियंत्रण खोना आसान हो जाता है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।_
*_ओवरलोड ट्रक अवैध रूप से चलते हैं:_*
_खनन से निकलने वाले ट्रक अक्सर ओवरलोड होते हैं और यह अवैध रूप से किया जाता है।_
*_दुर्घटनाओं का कारण:_*
_ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क पर नियंत्रण खोना आसान हो जाता है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।_
*_संभावित समाधान:_*
_ओवरलोड ट्रकों के नियमन के लिए कड़े उपाय किए जाने चाहिए और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।_
*_NEWS *

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली