🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर20मई25*सब्जी मण्डी पुल व दिल्ली रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान…
करीब 75 दुकानों का अतिक्रमण हटवाया, रेहड़िया व सामान जब्त किया
सहारनपुर। नगर निगम ने आज सब्जी मण्डी पुल, नवाबगंज चौक व दिल्ली रोड पर करीब 75 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए सड़कों पर खड़ी ठेलियों, गमलों और चारपाइयों को जब्त कर नगर निगम लाया गया। इस दौरान फल विक्रेताओं से साढे़ तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने प्रवर्तन दल के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु किया। जिलाधिकारी के साथ गत बैठक में व्यापार बंधु ने जामा मस्जिद के सामने सब्जी मण्डी पुल से अतिक्रमण हटाने का मामला उठाया था। उसी के क्रम में आज जामा मस्जिद के सामने सड़कों पर रखा सामान हटवाने के अलावा सब्जी मण्डी पुल तक खड़ी रेहड़ियों को हटवाया गया। तीन रेहड़ियों व सड़क पर रखे अन्य सामान को जब्त भी किया गया। करीब 50 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग उक्त क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रख सके इसके लिए उक्त क्षेत्र को अतिक्

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया