सहारनपुर12अक्टूबर23*82 अवैध कॉलोनियों को नोटिस*
जिला पंचायत विभाग ने अवैध कालोनियों पर शिकंजा कस दिया है। जिपं अभियंता के निर्देश पर 82 अवैध कालोनियों को नोटिस जारी किए गए है। जिससे अवैध कालोनियों को काटने वाले कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई है।
जिले के देहात क्षेत्र में पिछले छ माह में अवैध कालोनियों की बाढ़ आ गई है। देहात क्षेत्र के इलाकों में हाईवे किनारे लगे खेतों में टीलर घुमाकर चार कुर्सियों बिछाकर सभी कालोनाइजर बने बैठे है। जबकि इनमें अधिकांश कृषि भूमि का व्यवासायिक प्रयोग के लिए 143 भी नहीं कराया गया है। इसके बाद भी जिला पंचायत क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही है। बीते मंगलवार को जिपं अधिकारियों की टीम ने सरसावा, अंबाला रोड, गागलहेड़ी आदि क्षेत्रों में अवैध कालोनियों का चिन्हांकन किया।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।