सहारनपुर05अक्टूबर2023*प्रमुख सचिव छह को सहारनपुर में*
प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जिले में आएंगे। इस दौरान वह जिले में चल रही विकास परियोजनओं की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनके दौरे से पहले डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने जिला मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र छह अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार द्वारा सहारनपुर आएंगे। इसके पश्चात वह परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे व जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह शाम साढ़े चार बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। चीफ सेक्रेटरी के दौरे से पहले जिला मुख्यालय का डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर13 अप्रैल 26*जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम:
बाँदा 13 अप्रैल 26*बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर शहर में निकाली गई कैडिल मार्च*
कौशाम्बी 13 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम कोरियो में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया*