February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर उत्तर प्रदेश*16नवम्बर*देहात विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले चौधरी इमरान अंसारी-समर्थकों की भावनाओं का सम्मान*

सहारनपुर उत्तर प्रदेश*16नवम्बर*देहात विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले चौधरी इमरान अंसारी-समर्थकों की भावनाओं का सम्मान*

*सहारनपुर उत्तर प्रदेश*16नवम्बर*देहात विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले चौधरी इमरान अंसारी-समर्थकों की भावनाओं का सम्मान*

*चोधरी इमरान अंसारी की दिली ख्वाहिश देहात विधानसभा से मुकेश चौधरी बने विधायक*

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री चौधरी इमरान अंसारी के समर्थक चाहते हैं कि वह देहात विधानसभा से चुनाव लड़े। लेकिन चौधरी इमरान अंसारी चाहते हैं कि हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक उनके बड़े भाई समान मुकेश चौधरी देहात विधानसभा से चुनाव लडे। मुकेश चौधरी ही एक ऐसे नेता है जो पार्टी के लिए देहात विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसका कारण पूछने पर चौधरी इमरान अंसारी बताते हैं कि मुकेश चौधरी सर्व समाज के नेता है जिस तरह भारी मतो से वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं उन्हें सभी जाति धर्म के लोगों का वोट मिला है और बलिया खेड़ी ब्लॉक प्रमुख पद पर दलित समाज की महिला को निर्विरोध जिताने में मुकेश चौधरी की प्रमुख भूमिका रही है जो उनकी मुस्लिमों के साथ ही दलित समाज में भी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। मुकेश चौधरी एक ऐसे नेता है जो भारी मतों से देहात विधानसभा से भाजपा का परचम लहरा सकते हैं। वही चौधरी इमरान अंसारी के समर्थक कहते हैं कि चौधरी इमरान अंसारी सच्चे राष्ट्रवादी मुसलमान है जो गौ माता की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहते हैं और चौधरी इमरान अंसारी गौ माता की मृत्यु होने पर स्वयं अपने खर्चे से गौ माता का अंतिम संस्कार करते हैं। चौधरी इमरान अंसारी दो हजार से ज्यादा गौ माताओं का अंतिम संस्कार कर चुके हैं और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर सदैव अग्रणी भूमिका में रहकर राष्ट्र विरोधियों का खुलकर विरोध करते हैं। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए हैं उनके समर्थक उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी करने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन चौधरी इमरान अंसारी मुकेश चौधरी को विधायक के रुप में देखना चाहते हैं और तन मन धन से मुकेश चौधरी के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार बैठे हैं।

*रिपोर्ट इस्तेखर व अब्दुर रहमान*

Taza Khabar