सहारनपुर 7 जनवरी 26**थाना कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: मात्र 30 घंटों में छिनैती का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार….*
*सहारनपुर।* उत्तर प्रदेश के ज़िला सहारनपुर मे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मात्र 30 घंटे के भीतर छिनैती (लूट) की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी सफलता की जानकारी एसपी सिटी एसपी देहात ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की।
*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया था। उनके आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को दबोच लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी*
पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान 01 सचिन उर्फ सूखा पुत्र सतीस सैनी, 02, गौरव उर्फ टीपू पुत्र रामफल सैनी, निवासी थाना बेहट सहारनपुर..
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्ज़े से पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से 17,000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल *(UP 11 CX 6947)* बरामद की है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।
*सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम*
इस सफल अनावरण में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर सुनील नागर, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इरफान अली, और कांस्टेबल जयकुमार, अनुज कुमार व विजेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*