सहारनपुर 18अप्रैल25*: गंगाली गांव में 12 वर्षीय बच्चा अंस लापता हो गया था,
जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ जंगलों में घंटों बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद, पुलिस ने गांव में भी बच्चे की खोज शुरू की। जब पुलिस ने बच्चे के परिजनों की कार की जांच की, तो बच्चा मृत अवस्था में कार के अंदर पाया गया। अंस की मौत दम घुटने से हुई थी। मृतक अंस अपने पिता का इकलौता बेटा था, और इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की छोटी सी लापरवाही ने बच्चे के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थाना फतेहपुर के गांव गंगाली की है।

More Stories
उत्तर प्रदेश 1 फ़रवरी 26 * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्णायक बदलाव सुझाया। ..
कानपूर नगर १फरवरी २६ * केंद्रीय बजट 2026-27:- समीक्षा,व्यापारियों को और राहत मिल सकती थी — फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व मध्य उ o प्र o प्रभारी
बाराबंकी 1 फ़रवरी 26 * मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी हुए सेवानिवृत्त। ..