सहारनपुर 10अप्रैल25 ब्सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी*
सहारनपुर – सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जिनमें कुछ की हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसा बेहट शाकंभरी देवी मार्ग पर गांव भागुवाला के पास हुआ। बुधवार को थाना देवबंद इलाके के गांव खेड़ा मुगल निवासी करीब 30-40 महिला -पुरुष श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली बेहट इलाके के गांव भागुवाला के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट व थाना मि

More Stories
कानपूर नगर १७ फरवरी 26*दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन का भीसड़ दुर्घटना
इंदौर १७ फरवरी २६ * इंदौर में 13 फरवरी को MBA छात्रा की डेडबॉडी उसके क्लासमेट पीयूष धामनोतिया के रूम में मिली।
नई दिल्ली १७ फरवरी २०२६ * 17 फरवरी 1988 को दिवंगत हुए कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर।कर्पूरी ठाकुर, हरावल दस्ते के सोशलिस्ट थे ! *-